{"_id":"69c61619f151e7bc0509670b","slug":"hief-justice-of-india-arrives-in-ladakh-for-the-first-time-will-inaugurate-court-complexes-in-leh-and-kargil-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh: पहली बार लद्दाख पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश, लेह और कारगिल में करेंगे न्यायालय परिसरों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh: पहली बार लद्दाख पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश, लेह और कारगिल में करेंगे न्यायालय परिसरों का उद्घाटन
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत पहली बार लद्दाख दौरे पर लेह पहुंचे और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह 28 और 29 मार्च को लेह और कारगिल में जिला न्यायालय परिसरों का उद्घाटन करेंगे।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शुक्रवार को लेह पहुंचे, जहां एयरफोर्स स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
Trending Videos
यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार भारत के किसी मुख्य न्यायाधीश ने लद्दाख का दौरा किया है। उनके इस दौरे को न्यायिक व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने कार्यक्रम के तहत न्यायमूर्ति सूर्यकांत 28 मार्च को लेह में जिला न्यायालय परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रिनचेन ऑडिटोरियम हॉल में एक मेगा कैंप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें न्यायिक सेवाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
दौरे के अगले चरण में वह 29 मार्च को कारगिल जाएंगे, जहां वे जिला न्यायालय परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरे से लद्दाख क्षेत्र में न्यायिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन