{"_id":"69c5998e63ea98e5210ed183","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-869478-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले वर्ष प्रदेश में 4000 किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त : एमएचए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले वर्ष प्रदेश में 4000 किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त : एमएचए
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान जम्मू-कश्मीर में 4,491 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए गए। लोकसभा में श्यामकुमार दौलत बर्वे की तरफ से पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ये बात कही।
उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की जब्ती वर्ष 2023 में 11,066 किलोग्राम, 2024 में 5,708 किलोग्राम और 2025 में 4,491 किलोग्राम रही।
सरकार ने सदन को बताया कि विदेशी तत्वों का हाथ नार्को-आतंकवाद को बढ़ावा देने में है। वे जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने के मकसद से सीमा पार से नशीले पदार्थ भेजते हैं। मंत्रालय ने आगे बताया कि वर्ष 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 292 ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहन जब्त या बरामद किए गए जो सीमा पार तस्करी के लिए ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल की ओर इशारा करता है।
मंत्री ने यह भी बताया कि नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में वांछित 66 भगोड़ों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ कुल 24 रेड नोटिस और 25 ब्लू नोटिस जारी किए गए हैं जबकि वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न देशों से पांच भगोड़ों को वापस भारत भेजा गया।
Trending Videos