सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहन जोजिला दर्रा पार, लद्दाख के लोगों को राहत

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज़ोजिला मार्ग से गुजरते हुए हल्के मोटर वाहन। - फोटो : kargil news
विज्ञापन
कारगिल। आवश्यक वस्तुएं लेकर जा रहे भारी मोटर वाहनों को 25 मार्च से जोजिला दर्रे से गुजरने की अनुमति दी गई है। इससे लद्दाख के निवासियों को काफी राहत मिली है। अनुमति न मिलने से बाजारों में सब्जियों सहित जरूरी सामान की कमी महसूस की जा रही थी।
Trending Videos


26 मार्च को सुबह करीब 10 बजे से हल्के और भारी दोनों प्रकार के वाहनों को मिनामर्ग से सोनमर्ग की ओर जाने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 27 मार्च को यातायात को उल्टी दिशा में यानी सोनमर्ग से मिनामर्ग की ओर चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार दर्रे पर वाहन आवाजाही काफी हद तक मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। 26 मार्च को मौसम साफ रहा, जबकि 27 और 28 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

29 से 31 मार्च के बीच आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने और कारगिल क्षेत्र के कुछ स्थानों, विशेषकर ज़ोजिला–द्रास इलाके में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि मार्च के अंत तक किसी भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान बारिश या बर्फबारी से ज़ोजिला और शिंकुला क्षेत्रों में हिमस्खलन या भूस्खलन की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed