{"_id":"6a29b7f277e3c3aae9014771","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-934752-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शोपियां की मेगा फ्रूट मंडी में गुप्त नीलामी पर रोक, नियम तोड़ा तो लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शोपियां की मेगा फ्रूट मंडी में गुप्त नीलामी पर रोक, नियम तोड़ा तो लाइसेंस रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शोपियां। बागवानी उत्पादों के व्यापार में पारदर्शिता लाने के लिए एरिया मार्केटिंग ऑफिसर शोपियां ने अगलर स्थित मेगा फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट में गुप्त नीलामी पर पूरी तरह रोक लगा दी है। एएमओ कार्यालय ने 10 जून को सर्कुलर जारी कर सभी व्यापारियों, कमीशन एजेंटों, खरीदारों और हितधारकों को छुपी नीलामी से दूर रहने के निर्देश दिए हैं।
सर्कुलर में कहा गया है कि गुप्त नीलामी जम्मू-कश्मीर की मंडी नियमावली का उल्लंघन है। इससे व्यापार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा खत्म होती है और किसानों को नुकसान होता है। मार्केट एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी ने सभी पक्षों को सिर्फ खुली नीलामी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक खुली नीलामी से ही लेन-देन में जवाबदेही आएगी और उत्पादकों का भरोसा कायम रहेगा।
प्रशासन ने साफ किया है कि गुप्त नीलामी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए जाने पर मौके पर ही लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही नियमों के तहत जुर्माना और अन्य दंड भी लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा। सभी हितधारकों से निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। इस कदम से मंडी में अनुशासन बढ़ेगा और किसानों को उपज की सही कीमत मिल सकेगी।
विज्ञापन
सर्कुलर की प्रतियां डीएम शोपियां, निदेशक हॉर्टिकल्चर प्लानिंग एंड मार्केटिंग जम्मू-कश्मीर, उप निदेशक कश्मीर, फ्रूट एसोसिएशन शोपियां के अध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।