{"_id":"6a5bdbe68f6ebd12f0010b04","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-964114-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गुशी में पीने के पानी की भारी कमी से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गुशी में पीने के पानी की भारी कमी से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कुपवाड़ा में पानी के लिए प्रदर्शन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। जिले के गुशी इलाके में शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीने के साफ पानी की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन और स्थानीय राजनीतिक नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।
उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि उन्हें रोजाना साफ पीने का पानी जुटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका घरेलू जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि तुरंत स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और संकट के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगी।