{"_id":"6a5bdbcdbc687d159a02ba58","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-964211-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मानसबल झील में मनाया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मानसबल झील में मनाया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल
विज्ञापन
गांदरबल में वाटर स्पाूट्स फेस्टिवल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुलर-मानसबल विकास प्राधिकरण ने किया आयोजन, 200 से ज्यादा बच्चों और खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। वुलर-मानसबल विकास प्राधिकरण ने शनिवार को मानसबल झील के खूबसूरत किनारे पर मानसबल वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्थानीय पर्यटन खेल संगठन - स्विम एन सर्वाइवल सोसाइटी कश्मीर के सहयोग से आयोजित किया गया। फेस्टिवल में करीब 200 स्कूली बच्चे, एथलीट और वॉटर स्पोर्ट्स प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह हाल के समय में झील में आयोजित सबसे बड़े वॉटर स्पोर्ट्स आयोजनों में से एक रहा।
इस फेस्टिवल के दौरान ओपन वाटर स्विमिंग, कयाकिंग, पैडल बोट रेस, स्थानीय नाविकों के लिए शिकारा रेस और अन्य प्रतियोगिताएं हुई। इस फेस्टिवल का उद्देश्य वाटर रिक्रिएशनल गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्वस्थ आउटडोर खेलों को प्रोत्साहित करना और मनासबल झील की पर्यटन व खेल संभावनाओं को दिखाना था। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को वुलर-मानसबल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अहसनुल हक चिश्ती ने सम्मानित किया।
इस मौके पर बोलते हुए सीईओ ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी और कहा कि वुलर-मानसबल विकास प्राधिकरण क्षेत्र में वाटर रिक्रिएशनल गतिविधियों और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। डॉ. चिश्ती ने स्विम एन सर्वाइव सोसाइटी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि प्राधिकरण मानसबल झील को वाटर रिक्रिएशनल गतिविधियों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भविष्य की पहल में भी सहयोग करता रहेगा।