{"_id":"699e04a992fb2ee06d06ec4a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jmu1052-844340-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शहीद डीएसपी अमन ठाकुर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शहीद डीएसपी अमन ठाकुर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को शहीद डीएसपी अमन कुमार ठाकुर को उनके बलिदान दिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि शहीद डीएसपी वर्ष 2019 में कुलगाम में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे।
कश्मीर पुलिस ने एक्स पर किये गए एक पोस्ट में कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले डीएसपी अमन कुमार ठाकुर को उनके बलिदान दिवस पर नमन करती है। उनकी हिम्मत, जज्बे और देश के लिए दी गई कुर्बानी हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। वहीं कुलगाम पुलिस ने भी शहीद डीएसपी अमन कुमार ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसएसपी कुलगाम अनायत अली चौधरी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहीद स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहीद अधिकारी का साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा के प्रति उनका जज्बा पुलिस बिरादरी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
कुलगाम पुलिस ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। विभाग ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि शहीद डीएसपी अमन कुमार ठाकुर कुलगाम में डीएसपी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के पद पर तैनात थे। वर्ष 2019 में 24 फरवरी के दिन कुलगाम के तुरिगाम यारीपोरा क्षेत्र में वे ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोली लगी। इस दौरान उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ था जबकि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।
Trending Videos