सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

पावर प्रोजेक्ट्स वापस मांगना सच्ची मांग है, नेकां इसे आगे बढ़ाती रहेगी: तनवीर सादिक

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने जम्मू-कश्मीर को पावर प्रोजेक्ट्स वापस करने की अपनी पार्टी की मांग दोहराई और इसे एक सच्चा मुद्दा बताया। सादिक ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स पर अधिकारों की बहाली पार्टी के घोषित विज़न का हिस्सा है।
Trending Videos


जड़ीबल से विधायक तनवीर सादिक ने कहा, ''हमने अपने मैनिफेस्टो में साफ तौर पर कहा है कि कुछ पावर प्रोजेक्ट्स जम्मू-कश्मीर को वापस दिए जाने चाहिए। यह हमारी सच्ची मांग है और हम उस मांग को पूरा करेंगे। उन्होंने माना कि हालांकि प्रशासन अभी कई दूसरे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है लेकिन पावर प्रोजेक्ट्स का ट्रांसफर इस इलाके के लिए एक अहम मामला बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा, हमें इन पावर प्रोजेक्ट्स से अपने अधिकार वापस मिलने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सादिक ने कहा कि विपक्ष का मुख्य काम सरकार का मुकाबला करना है। हालांकि उन्होंने असल मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय निजी हमलों का सहारा लेने के लिए उनकी आलोचना की। सादिक ने कहा, ''''उनका काम सिर्फ उल्टा बोलना है। और जब विपक्ष मुद्दों के बजाय निजी हमले करता है तो आप समझ जाते हैं कि विपक्ष फेल हो गया है।



श्रीनगर में 1400 किलो बिना लेबल का खजूर किया गया जब्त

श्रीनगर। रमजान के पवित्र महीने में शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कई टीमें अन्य संबंधित विभागों के साथ सक्रिय हैं। मिलावटी चीजों और दामों को लेकर औचक छापे मारे जा रहे हैं। ऐसी ही कार्रवाई के दौरान श्रीनगर में करीब 1400 किलो खजूर सीज किये गए और उन्हें टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिना लेबलिंग के 1389 किलो खजूर जब्त किया गया है और उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए लैब भेजा गया है।

पवित्र महीने के दौरान जरूरी चीज़ों की गुणवत्ता पर पूछे जाने पर सादिक ने बाजार में बिकने वाले खजूर में मिलावट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान सबसे पहले खजूर से अपना रोजा खोलता है। अगर इसमें भी मिलावट है तो मुझे लगता है कि यह गलत है। यह कहते हुए कि जो लोग इस तरह की हरकतें करते हैं वे इंसानियत भूल गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के सामने यह मामला उठाएंगे।

सादिक ने कहा कि वह मंत्री से बात करेंगे। हम यहां के डायरेक्टर से बात करेंगे और कुछ सैंपल लेकर उन्हें चेक करने की कोशिश करेंगे। अगर उन्हें कोई गलती मिली तो उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed