{"_id":"699e04de9ac6fb4e280dbe20","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jmu1054-844724-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बर्फ से जमी पैंगोंग झील पर धावकों ने 42 किलोमीटर की चुनौती को किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बर्फ से जमी पैंगोंग झील पर धावकों ने 42 किलोमीटर की चुनौती को किया पार
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। हिमालय की ऊंचाइयों पर स्थित प्रसिद्ध पैंगोंग झील पर मंगलवार को इतिहास रचा गया। बर्फ से पूरी तरह जमी लेह की इस झील पर प्राकृतिक साैंदर्य के बीच जब पैंगोंग फ्रोजन लेक मैराथन 2026 में धावक दाैड़े तो रफ्तार और रोमांच की सीमा न रही। मैराथन का ये चौथा संस्करण है। बुधवार को इसका आखिरी दिन है।
इस मैराथन में भारत के 21 राज्यों के धावकों समेत संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल और ऑस्ट्रेलिया से भी धावक आए हैं। भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों की भी उल्लेखनीय भागीदारी है। इसमें 460 धावक भाग ले रहे हैं। इनमें से 186 प्रतिभागियों ने 10 किलोमीटर श्रेणी में हिस्सा लिया। बाकी 46 धावकों ने जमी हुई झील पर आयोजित चुनौतीपूर्ण 42 किलोमीटर की मैराथन में भाग लिया। महिला धावक भी पीछे नहीं रहीं। इस वर्ग में 10 किमी कह दौड़ में 16 और 42 किमी श्रेणी में छह महिलाएं दाैड़ीं।
इस मैराथन का आयोजन थिन आइस एडवेंचर्स ने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और भारतीय सेना के सहयोग से किया है। इंडियन ऑयल का कार्यक्रम को समर्थन है।
मैराथन को दुरबुक के उप-मंडलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल तथा सेना की 114 ब्रिगेड के कमांडर जगदीश एमआर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ की शुरुआत सुबह 8:30 बजे पैंगाेंग क्षेत्र के मान गांव से हुई।
Trending Videos