{"_id":"699617c0ac8a48d78a0a863d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-839604-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रमजान के लिए बाजारों में रौनक खजूर व ड्राई फ्रूट्स की बिक्री बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रमजान के लिए बाजारों में रौनक खजूर व ड्राई फ्रूट्स की बिक्री बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मुसलमान रमजान के पवित्र महीने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत वीरवार से होगी। इसके चलते पूरे कश्मीर के बाजारों में चहल-पहल है। वीरवार को शुरू होने वाले रमजान के महीने से पहले बुधवार को घाटी में खजूर और दूसरे ड्राई फ्रूट्स की बिक्री बढ़ गई है। यह महीना चांद के दिखने पर निर्भर करता है।
घाटी भर के मुसलमान बुधवार को पवित्र महीने में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। श्रीनगर में भी खासकर ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। मुसलमानों के सबसे पवित्र महीनों में से एक रमजान के लिए लोगों ने खजूर और दूसरे ड्राई फ्रूट्स का स्टॉक किया। इससे इनकी बहुत ज्यादा डिमांड रही। कुकर बाजार में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करने वाले एक दुकानदार मेहराजुद्दीन गनई ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में खजूर की बिक्री बढ़ गई है। हमारे पास बहुत सारी वैरायटी है। लगभग 30 वैरायटी उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि मंगलवार से ही खजूर और दूसरे ड्राई फ्रूट्स के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। मुसलमान आमतौर पर अपना दिन भर का रोज़ा खजूर से तोड़ते हैं जिसे धार्मिक रूप से बहुत ज़रूरी माना जाता है। हालांकि हाल ही में इफ्तार (रोज़ा तोड़ने) के मेन्यू में कई और खाने की चीज़ें भी शामिल की गई हैं जिनमें स्नैक्स, फल और डेज़र्ट शामिल हैं। एक और दुकानदार सुहेल अहमद ने कहा कि खजूर रमजान का एक जरूरी हिस्सा है। इसलिए जाहिर है कि उनकी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि बाजार में कलमी, अजवा, सफ़वी, मरघूब, मेडजूल जैसी खजूर की कई वैरायटी मौजूद हैं जिनकी बिक्री बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के अलावा हमारे पास ट्यूनीशिया, अल्जीरिया और ईरान से भी खजूर आते हैं और आजकल ग्राहक जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। दुकानदारों ने कहा कि लोग बड़े चाव से खजूर खरीद रहे हैं। सुहेल ने आगे कहा कि इस साल भी बाज़ार अच्छा है। हालांकि रेट अलग-अलग हैं क्योंकि खजूर की किसी भी वैरायटी के लिए उनकी क्वालिटी और साइज के आधार पर कई ग्रेडिंग मौजूद हैं।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को पवित्र महीने के इंतजामों का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने आसान सार्वजानिक सेवा के महत्व पर जोर दिया। सभी विभागों को लोगों की सुविधा के लिए सक्रिय कदम उठाने का निर्देश दिया। अब्दुल्ला ने सभी विभागों को लोगों के लिए शांतिपूर्ण और आरामदायक रमजान सुनिश्चित करने के लिए आसान सार्वजानिक सेवा वितरण, असरदार शिकायत निवारण और प्रमुख प्रार्थना स्थलों पर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
Trending Videos