{"_id":"69c6e1987087ab813702d21c","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-870826-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में मेगा पीटीएम, 5 लाख से अधिक छात्र, शिक्षक व अभिभावक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में मेगा पीटीएम, 5 लाख से अधिक छात्र, शिक्षक व अभिभावक पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर की तरफ से आयोजित मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग में एक ही दिन में 5,05,489 से अधिक हितधारकों अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। यह आयोजन कश्मीर संभाग के 6424 स्कूलों में एक साथ किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर नसीर अहमद ने श्रीनगर जिले के कई स्कूलों का सुबह-सुबह औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गवर्नमेंट गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से बातचीत की। इस दौरान अभिभावकों ने बच्चों को मिल रही शिक्षा और शैक्षणिक माहौल पर संतोष व्यक्त किया।
इसके बाद उन्होंने मिडिल स्कूल खलीफापोरा का भी निरीक्षण किया। यहां जहां छात्रों के सीखने के स्तर का आकलन किया। उन्होंने पीटीएम को और अधिक सार्थक, परिणामोन्मुख और छात्र-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। बाद में निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में चल रही पीटीएम गतिविधियों की निगरानी भी की।
इसी क्रम में कार्मिक अधिकारी डीएसईके में आयोजित पीटीएम में भाग लेकर अभिभावकों और छात्रों से संवाद किया। शैक्षणिक प्रदर्शन और संस्थागत कार्यप्रणाली पर चर्चा की।
Trending Videos