{"_id":"6a305c4fb363affd8e084596","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112319-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: तंगधार में पूर्व सैनिक रैली में मेधावी छात्रों को दी स्कालरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: तंगधार में पूर्व सैनिक रैली में मेधावी छात्रों को दी स्कालरशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टंगधार। शक्ति विजय ब्रिगेड के तत्वावधान में रविवार को तंगधार में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य वेटरन, वीर नारियों, विधवाओं और उनके आश्रितों तक पहुंच बढ़ाना, उनकी शिकायतें सुनना और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था।
रैली में 154 पूर्व सैनिक, 4 वीर नारी और 25 विधवाओं ने भाग लिया। वेटरंस सेल, ईसीएचएस बारामुला, जेकलाई और जेके राइफल रिकॉर्ड ऑफिस, सिविल प्रशासन, तहसील ऑफिस, डीएसडब्ल्यूओ, डीपीडीओ, वन विभाग, पुलिस, रोजगार विभाग, एसबीआई, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, बीडीओ और जेडईओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने वेटरन परिवारों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सभी को बताया गया कि कश्मीर घाटी में ईसीएचएस के तहत और अस्पताल पैनल में जोड़े गए हैं ताकि वेटरन और उनके आश्रितों को बेहतर इलाज मिल सके। स्पर्श डेटा माइग्रेशन, कृत्रिम अंग शिविर, वीर नारी मीट और ईसीएचएस क्लिनिकल मीट जैसी पहलों की भी जानकारी दी गई। समारोह में ब्रिगेडियर धर्मेंद्र यादव की पत्नी शीला यादव ने 25 विधवाओं, 4 वीर नारियों और वेटरन परिवारों के 10 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप दी। राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अहम योगदान देने वाले 5 पूर्व सैनिकों को स्टेशन कमांडर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर यादव ने कहा कि सेना पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वेटरन से आह्वान किया कि वे युवाओं का मार्गदर्शन करें, नशे के खिलाफ अलख जगाएं और समाज में शांति-सद्भाव बढ़ाएं। उन्होंने गलत सूचना और देश विरोधी ताकतों से सतर्क रहने को भी कहा। रैली का समापन स्टेशन कमांडर और वेटरन के बीच संवाद सत्र के साथ हुआ। यादगार के तौर पर ग्रुप फोटो भी ली गई।