{"_id":"64a27f8b2996b477300fe043","slug":"kashmir-becomes-first-choice-increased-trend-of-domestic-travel-35-percent-solo-travelers-want-to-spend-holid-2023-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर बना पहली पसंद: घरेलू यात्रा का बढ़ा चलन, 35% एकल यात्री घाटी में बिताना चाहते हैं छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर बना पहली पसंद: घरेलू यात्रा का बढ़ा चलन, 35% एकल यात्री घाटी में बिताना चाहते हैं छुट्टियां
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर/नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:01 PM IST
सार
एक संस्था के सर्वे में सामने आया है कि 2023 की पहली तिमाही में कश्मीर सैलानियों की पहली पसंद रहा है। अकेले घूमने आने वाले सैलानियों के लिए कश्मीर घाटी सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कश्मीर को सकारात्मक दृष्टि से देखा जाने लगा है। सैलानी घाटी में आने के लिए पहले सुरक्षा को लेकर चिंता में रहते थे लेकिन अब खुली वादियों में घूमना पसंद कर रहे हैं।
ट्रैवल फिनटेक सनकैश नाम की एक संस्था के सर्वे में सामने आया है कि 2023 की पहली तिमाही में कश्मीर सैलानियों की पहली पसंद रहा है। अकेले घूमने आने वाले सैलानियों के लिए कश्मीर घाटी सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है।
2 of 5
Srinagar Dal Lake
- फोटो : बासित जरगर
अकेले घूमने वाले 35 फीसदी लोग कश्मीर में अपनी छुट्टियां बिताना पंसद करते हैं। संस्था की रिपोर्ट के अनुसार अकेले घूमना पसंद करने वाले 25 फीसदी लोग मनाली तो 14 फीसदी लोग शिमला जाना चाहते हैं। मसूरी, सिक्कम और गोवा का क्रमशः नौ, सात और पांच प्रतिशत के साथ चौथा, पांचवां और छठा स्थान है।
3 of 5
Srinagar Dal Lake
- फोटो : बासित जरगर
पर्यटकों को भा रहे हैं घरेलू पर्यटन स्थल
देश में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध स्थलों के प्रति लोकप्रियता में वृद्धि देखी जा रही है। मार्च 2023 तक घरेलू यात्रा अधिक लोकप्रिय रही और घरेलू यात्रा कोरोना महामारी-पूर्व के स्तर को पार कर चुकी है। फिर से पर्यटन उद्योग को बल मिल रहा है और गर्मियों में पहाड़ी इलाकों के होटलों में बुकिंग एडवांस में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू
- फोटो : बासित जरगर
सर्वे करने वाली संस्था के सह-संस्थापक और सीईओ आकाश दहिया कहते हैं, घरेलू यात्रा के लिए यह रुझान महामारी से पहले के स्तर का 100 प्रतिशत है। यह एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत है।
विज्ञापन
5 of 5
Shikara post in Dal lake Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
देश की युवा पीढ़ी में अकेला घूमने की प्रवृति बढ़ रही
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे दिलचस्प पहलू यह निकलकर सामने आया कि देश की युवा पीढ़ी में एकल यात्रा प्रवृति बढ़ी है। युवा रोमांच वाले और नए स्थलों की खोज कर रहे हैं। वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में नए और रोमांचक स्थलों को ढूंढने में 250 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। एकल यात्रा का चार्ट सबसे ऊपर है। स्वतंत्रत घूमने की इच्छा एकल यात्रा में वृद्धि का बड़ा कारण है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।