सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Chief Secretary, Aashish Kundra, Held Meeting

Srinagar News: मुख्य सचिव ने की सातवीं लद्दाख ब्रॉडबैंड समिति की बैठक में कनेक्टिविटी पहलों की समीक्षा

विज्ञापन
Leh, Chief Secretary, Aashish Kundra, Held Meeting
लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।स्रोत — सूचना विभाग
विज्ञापन
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने मंगलवार को लद्दाख ब्रॉडबैंड समिति की सातवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के क्रियान्वयन तथा क्षेत्र में चल रही और आगामी कनेक्टिविटी परियोजनाओं की समीक्षा की।
Trending Videos


बैठक के दौरान अधिकारियों ने पिछली समिति बैठक में लिए गए निर्णयों की स्थिति, बीएसएनएल की ओर से संचालित 4जी सैचुरेशन परियोजनाओं की प्रगति, 5जी सेवाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा,कॉल बिफोर यू डिग पहल, संशोधित भारतनेट परियोजनाओं तथा लद्दाख में दूरसंचार अवसंरचना से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरसंचार विभाग के निदेशक, जेएंडके एलएसए, रामा बाबू ने लद्दाख में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की संरचना और उद्देश्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने डिजिटल भारत निधि योजनाओं, बॉर्डर आउटपोस्ट और बॉर्डर इंटेलिजेंस पोस्ट को कवर करने वाली 4जी सैचुरेशन पहलों, सेना की ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी आवश्यकताओं, संशोधित भारतनेट कार्यक्रमों तथा दूरस्थ बस्तियों में कनेक्टिविटी चुनौतियों जैसे प्रमुख पहलुओं को रेखांकित किया।

मुख्य सचिव ने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों और वाइब्रेंट विलेजेज में विश्वसनीय दूरसंचार नेटवर्क के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कनेक्टिविटी को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है, जो उपराज्यपाल के निर्देशों के अनुरूप है। उन्होंने दूरसंचार प्रणालियों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करने तथा नेटवर्क विस्तार में अवसंरचना प्रदाताओं की भूमिका का आकलन करने की आवश्यकता भी बताई।

कुंद्रा ने लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों का विस्तृत सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए ताकि कनेक्टिविटी की कमी वाले क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल हस्तक्षेप को प्राथमिकता दी जा सके। उन्होंने बेहतर योजना और क्रियान्वयन के लिए दूरसंचार विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के साथ संयुक्त सर्वेक्षण करने को भी कहा।

मुख्य सचिव ने सेना की फाइबर नेटवर्क आवश्यकताओं की भी समीक्षा की और रक्षा उद्देश्यों के लिए बीटीएस फाइबर कनेक्टिविटी के संबंध में औपचारिक पत्राचार शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के तहत चिन्हित गांवों में एक सप्ताह के भीतर सर्वेक्षण पूरा करने की समयसीमा तय की तथा बेहतर परिणामों के लिए जमीनी स्तर से फीडबैक एकत्र करने पर जोर दिया।

बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक कुश कुमार ने बैठक को लद्दाख में 4जी सैचुरेशन परियोजना की प्रगति, चुनौतियों और गांवों में कवरेज की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाइब्रेंट विलेजेज में 4जी कनेक्टिविटी अगस्त के अंत तक पूरी करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed