{"_id":"69ced5dbf8a38e468c008104","slug":"leh-irp-25-all-women-pipe-band-join-ladakh-police-cultural-wing-strong-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110318-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आईआरपी-25 में ऑल-वूमेन पाइप बैंड शामिल, लद्दाख पुलिस ने किया सांस्कृतिक विंग को मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आईआरपी-25 में ऑल-वूमेन पाइप बैंड शामिल, लद्दाख पुलिस ने किया सांस्कृतिक विंग को मजबूत
विज्ञापन
महिला पाइप बैंड द्वारा ड्रम और ब्यूगल बजाते हुए।स्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। समावेशिता और क्षमता निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लद्दाख पुलिस ने आईआरपी-25 में एक नई ऑल-वुमेन पाइप बैंड की तैनाती की है। इस नवगठित इकाई में 11 महिला कर्मी शामिल हैं। साथ ही तीन पुरुष ब्यूगलर्स भी हैं। बल के औपचारिक और सांस्कृतिक विंग को सशक्त बनाने की दिशा में यह प्रगतिशील कदम माना जा रहा है।
यह पहल कमांडेंट अल्ताफ अहमद शाह के नेतृत्व में की गई है जिन्होंने बल में महिलाओं के लिए अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिकारियों के अनुसार पाइप बैंड के गठन और प्रशिक्षण को सेना, विशेष रूप से लद्दाख स्काउट्स के निरंतर सहयोग से संभव बनाया गया। इस रेजिमेंट ने प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में अहम योगदान दिया।
लद्दाख पुलिस ने कमांडेंट कमल पांडे, ताशी जांगपो तथा लद्दाख स्काउट्स के प्रशिक्षकों के प्रति उनके निरंतर सहयोग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की संयुक्त पहल लद्दाख पुलिस और सेना के बीच मजबूत तालमेल को दर्शाती है।
Trending Videos