{"_id":"69d9680073ff57491e0e2910","slug":"leh-khubani-festival-tourist-reached-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110457-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: धा-बेमा लस्थांग में खुबानी पुष्पोत्सव, पर्यटक व स्थानीय लोग उमड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: धा-बेमा लस्थांग में खुबानी पुष्पोत्सव, पर्यटक व स्थानीय लोग उमड़े
विज्ञापन
खुबानी पुष्पोत्सव में स्थानीय कलाकार पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करते हुएस्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। धा-बेमा लस्थांग में खुबानी पुष्पोत्सव उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर लद्दाख के राज्य निर्वाचन आयुक्त सुधांशु पांडे तथा आयोग के सचिव शिव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक निदेशक पर्यटन पद्मा आंगमो के स्वागत संबोधन से हुई जिसमें उन्होंने अतिथियों और पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। मुख्य आकर्षण स्कुर्बुचन, अचिनाथांग, धा गांव और सरकारी स्कूल हनू के छात्रों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य रहे। इन प्रस्तुतियों ने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस उत्सव में अमेरिका, रूस और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
पांडे ने आयोजन की सराहना करते हुए पर्यटकों से स्थानीय कलाकारों को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव भारत की पुष्प परंपराओं की सुंदरता को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध चेरी ब्लॉसम उत्सवों के समान है। उन्होंने इसकी सांस्कृतिक समृद्धि को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा इसे आधिकारिक कैलेंडर में नियमित आयोजन के रूप में शामिल करने का सुझाव दिया।
धा-बेमा लस्थांग की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थान बॉलीवुड फिल्म निर्माण के लिए भी आकर्षक बन सकता है और स्थानीय कलाकारों एवं छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा की।
Trending Videos