सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Second Day, Mourn, Khamnai Death, Kargil

Srinagar News: कारगिल में लगातार दूसरे दिन निकाले शोक जुलूस

विज्ञापन
Leh, Second Day, Mourn, Khamnai Death, Kargil
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की याद में कारगिल में शोक जुलूस निकाला गया। स्रोत : स
विज्ञापन
कारगिल। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के लगातार दूसरे दिन कारगिल जिले में शोक जुलूस निकाले गए। हुसैनी पार्क में काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से गहरा शोक और एकजुटता व्यक्त की।
Trending Videos


जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी जुलूसों में भाग लिया और सड़कों पर उतरकर अपना दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। खामनेई की स्मृति में गांव स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजकों के अनुसार 10 दिन तक शहर में मातमी मजलिस और अन्य धार्मिक समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख बौद्ध संघ कारगिल ने भी निधन पर संवेदना प्रकट की। शोक की इस अवधि में सांप्रदायिक सौहार्द पर जोर दिया। दिवंगत नेता की स्मृति में सोमवार को कारगिल में बंद रखा गया। प्रशासन ने पुष्टि की है कि 3 मार्च को भी करगिल बंद रहेगा। वहीं, जंस्कार उपमंडल में सोमवार को आधे दिन का बंद रखा गया और कैंडल मार्च निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed