{"_id":"6a0d7b6bc058d44bbd0da053","slug":"llegal-property-linked-to-drug-peddler-demolished-in-srinagar-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: 'नशा मुक्त जम्मू कश्मीर' अभियान के तहत श्रीनगर में बड़ा एक्शन, 1.5 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: 'नशा मुक्त जम्मू कश्मीर' अभियान के तहत श्रीनगर में बड़ा एक्शन, 1.5 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 20 May 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार
श्रीनगर में पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े एक वांछित आरोपी की करीब 1.5 करोड़ की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीनगर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ बताई जा रही है। यह कार्रवाई बुधवार को हाका बाजार के लाल बाजार इलाके में की गई। पुलिस के अनुसार यह दो मंजिला अवैध निर्माण राज्य भूमि पर किया गया था, जिसमें एक अतिरिक्त कमरा और बाथरूम भी शामिल था। इस संपत्ति को एक वांछित नशा तस्कर से जुड़ा हुआ बताया गया है।
Trending Videos
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत की गई है। ध्वस्त की गई संपत्ति का संबंध अरशद अहमद शेख नामक नशा तस्कर से बताया गया है, जो एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में वांछित है। यह पूरी कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में की गई और इसे शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन