फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   SOG Jawan Dies in Budgam Road Accident

बडगाम में दर्दनाक हादसा: बेली ब्रिज से टकराया पुलिस वाहन; एसओजी जवान की मौत, साथी गंभीर घायल

Fri, 17 Jul 2026 06:52 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 17 Jul 2026 06:52 PM IST
सार

बडगाम के चाडूरा इलाके में सड़क हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
SOG Jawan Dies in Budgam Road Accident
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सड़क हादसे में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना शुक्रवार को जिले के चाडूरा इलाके में स्थित बेली ब्रिज के पास पुलिस के एक आधिकारिक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई।अधिकारियों ने बताया कि दोनों एसओजी जवान एक सरकारी गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे, तभी उनका वाहन बेली ब्रिज के स्टील गर्डर से टकरा गया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक जवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान की पहचान हंजूरा निवासी तारिक अहमद के रूप में हुई है। वहीं, घायल जवान की पहचान रियाज अहमद के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों व परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed