{"_id":"6a5a843874ac52de8f0629ac","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-113586-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लेह प्रशासन ने आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लेह प्रशासन ने आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। जिला प्रशासन लेह ने पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने कार्यालयों में आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (एईबीएएस) लागू कर दी है।
इस प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ उपायुक्त लेह रोमिल सिंह डोंक ने डीसी कार्यालय से किया। अब कर्मचारी आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से मोबाइल एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। इससे वास्तविक समय में सुरक्षित उपस्थिति दर्ज करना संभव होगा। अधिकारियों के अनुसार नई प्रणाली से प्रशासनिक कार्य कुशलता बढ़ेगी।
प्रॉक्सी उपस्थिति पर रोक लगेगी और केंद्रीकृत मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। यह पहल लद्दाख के उपराज्यपाल के नेतृत्व और मुख्य सचिव के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। पहले चरण में एईबीएएस को डीसी कार्यालय लेह में लागू किया गया है। इसके बाद, इसे चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में विस्तारित किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि नई डिजिटल उपस्थिति प्रणाली को सुचारु रूप से लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।