{"_id":"6a5a855e549458a61e0a41ad","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-963291-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर की सड़कों पर दौड़ीं फरारी, लैंबॉर्गिनी, पोर्श सहित सुपर कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर की सड़कों पर दौड़ीं फरारी, लैंबॉर्गिनी, पोर्श सहित सुपर कारें
विज्ञापन
श्रीनगर में सुपर कारों के काफिले को झंडी दिखाकर रवाना करते एसएसपी। अमर उजाला
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय सुपर ड्राइव कश्मीर का आयोजन, श्रीनगर से सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जाएगा काफिला
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में हाई एंड पर्यटन को रफ्तार देने के लिए शुक्रवार को फरारी, लैंबरगिनी, पोर्श, बीएमडब्ल्यू सहित करीब 25 सुपर कारें श्रीनगर की सड़कों पर उतरीं। घाटी में तीन दिवसीय सुपर ड्राइव कश्मीर का आयोजन किया गया है। इसके तहत यह काफिला श्रीनगर से सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जाएगा। शुक्रवार की सुबह डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने झंडी दिखाकर सुपर कारों के काफिले को रवाना किया।
सुपर ड्राइव कश्मीर के आयोजकों में से एक शोएब कैसर ने बताया कि हाई-एंड लग्जरी टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली, चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से लगभग करीब 25 सुपर और लग्जरी गाड़ियों का एक बड़ा काफिला कश्मीर पहुंचा है। इनमें कश्मीर की कुछ गाड़ियां भी शामिल हैं। देश के कोने-कोने से आए कार प्रेमियों और उनके दोस्तों का समूह अपनी गाड़ियों के साथ घाटी के खूबसूरत रास्तों पर ड्राइव का आनंद लेने निकला है।
चंडीगढ़ से फरारी लेकर आए जोराबर सिंह ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य कश्मीर में हाई-एंड और अल्ट्रा-लग्जरी टूरिज्म को प्रमोट करना है। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि कश्मीर एक बेहद सुरक्षित डेस्टिनेशन है, जहां लोग बिना किसी झिझक या डर के अपनी महंगी और लग्जरी गाड़ियां लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
शोएब कैसर ने बताया कि वे सभी अपनी कारें बड़े ट्रकों में लोड करके यहां लाए हैं और दौरा पूरा होने के बाद इसी तरह सुरक्षित वापस ले जाएंगे। लग्जरी कारों का यह काफिला कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर पर है। कार्यक्रम के अनुसार, यह काफिला शुक्रवार को सोनमर्ग के लिए रवाना हुआ है, जिसके बाद शनिवार को गुलमर्ग और रविवार को पहलगाम का रुख करेगा। इन सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इस समूह के रात्रि विश्राम के भी इंतजाम किए गए हैं।
इस तरह के बड़े और अनोखे आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आयोजकों ने बताया कि यह एक स्थानीय स्तर का बड़ा इवेंट था, इसलिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग सहित सभी संबंधित लोकल अथॉरिटीज से बाकायदा अनुमति ली गई थी। प्रशासन ने भी सुरक्षा और रूट मैनेजमेंट को लेकर पूरा सहयोग दिया है, जिसके चलते सभी गाड़ियां बिना किसी बाधा के घाटी के रास्तों पर दौड़ रही हैं।