फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: जिले में 3.34 करोड़ से अधिक की चार संपत्तियां कुर्क

विज्ञापन
jammu kashmir news
नशा तस्करी पर श्रीनगर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर पुलिस ने 3.34 करोड़ रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। पुलिस ने यह सख्त कार्रवाई स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत की है।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सफाकदल थाना पुलिस ने एनडीपीएस मामलों की जांच के दौरान इन संपत्तियों को कुर्क किया। पुलिस जांच में यह सामने आया कि इन संपत्तियों को नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से कमाए गए पैसे से खड़ा किया गया था। कुर्क की गई संपत्तियों में पहली संपत्ति नवाकदल के ब्रारीपोरा निवासी अदनान लतीफ शेख का तीन मंजिला आवासीय मकान है। इसकी कीमत 1,19,90,765 रुपये है। इस संबंध में सफाकदल थाने में प्राथमिकी दर्ज है। दूसरी संपत्ति नूरबाग के पालपोरा निवासी दानियाल अहमद बिसाती का एक मंजिला मकान है, जिसका मूल्य 1,18,28,965 रुपये आंका गया है। इसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

इसके अलावा, पुलिस ने कमरवारी के बरथना निवासी शाहिद गुल के दो मंजिला आवासीय मकान को भी कुर्क किया है। इसकी कीमत 71,31,905 रुपये है। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज है। चौथी संपत्ति श्रीनगर के पालपोरा निवासी आदिल अहमद मीर का गोरीपोरा स्थित एक मंजिला मकान है, जिसका मूल्य 25,00,322 रुपये है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी व्यक्तियों की संपत्ति की कुर्की के आदेश तामील करा दिए गए हैं। इसके तहत अब वे सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना इन संपत्तियों को बेचने, पट्टे पर देने, गिरवी रखने, स्थानांतरित करने या किसी भी तरह से इसका सौदा करने या इसमें किसी तीसरे पक्ष का हित पैदा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान का एक अहम हिस्सा है। यह कदम अवैध नशीली दवाओं के व्यापार से अर्जित संपत्तियों को निशाना बनाकर नार्कोटिक्स नेटवर्क के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के पुलिस के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर पुलिस ने समाज को नशा मुक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। नागरिकों से अपील की है कि वे नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस हेल्पलाइन के माध्यम से साझा कर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed