{"_id":"6a5a844e814754531d049667","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-963256-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 119 किलोमीटर की सोलो दौड़ पूरी करने वाले नॉर्थ कश्मीर के पहले एथलीट बने इबादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 119 किलोमीटर की सोलो दौड़ पूरी करने वाले नॉर्थ कश्मीर के पहले एथलीट बने इबादत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 साल के एथलीट का एडीडीसी बारामूला ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। सहन शक्ति का शानदार उदाहरण पेश करते हुए 22 साल के एथलीट इबादत नॉर्थ कश्मीर के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने अनंतनाग के लाल चौक से बारामुला के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस तक 119 किलोमीटर की सोलो दौड़ (अकेले दौड़ना) पूरी की। उन्होंने यह दूरी 10 घंटे 55 मिनट के शानदार समय में तय की।
यह दौड़ ''नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान'' का संदेश फैलाने के लिए आयोजित की गई थी ताकि लोगों खासकर युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने और एक स्वस्थ, अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंचने पर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर प्रांजल जे हजारिका ने एथलीट का स्वागत किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इबादत के दृढ़ संकल्प की तारीफ की और खेल के माध्यम से नशा मुक्त समाज के मकसद को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना की।
एडीडीसी ने कहा कि ऐसी प्रेरणादायक पहल युवाओं को फिटनेस, सहन शक्ति और सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं और साथ ही ''नशा मुक्त अभियान'' के संदेश को मजबूत करती हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने और एक स्वस्थ और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर बनाने की सामूहिक कोशिश में शामिल होने का आग्रह किया।