फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: लापता हुई तीन लड़कियां अमृतसर से मुक्त कराई गईं

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर पुलिस ने 72 घंटे में पाई कामयाबी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से लापता हुईं तीन लड़कियों को 72 घंटे के अंदर सकुशल मुक्त करा लिया। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तेज और सुनियोजित अभियान के तहत की गई। यह बरामदगी पुलिस स्टेशन राममुंशी बाग श्रीनगर में दर्ज के संबंध में की गई है।
शिकायत मिलते ही श्रीनगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और लड़कियों के ठिकाने के बारे में अहम सुराग जुटाए। इसके बाद एक विशेष पुलिस टीम को तुरंत पंजाब के लिए रवाना किया गया। पंजाब पुलिस के सक्रिय सहयोग और समन्वय से अमृतसर से तीनों लड़कियों को 72 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। बरामद की गई लड़कियों को श्रीनगर लाया जा रहा है, जहां सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और आगे की जांच कानून के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने समय पर सहयोग के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की है। श्रीनगर पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी के लापता होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed