सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Spring arrives in Kashmir Almond Blossom Fest begins in Badamwari

Srinagar: कश्मीर में वसंत की शुरुआत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने बादामवारी में आलमंड ब्लॉसम फेस्ट का किया शुभारंभ

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 15 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

कश्मीर में वसंत के आगमन के मौके पर श्रीनगर के बादामवारी में आलमंड ब्लॉसम फेस्टिवल-2026 का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया।

Spring arrives in Kashmir Almond Blossom Fest begins in Badamwari
श्रीनगर के बादामवारी पार्क में आलमंड ब्लॉसम फेस्टिवलका शुभारंभ करते मुख्यमंत्री। - फोटो : आयोजक
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को श्रीनगर के ऐतिहासिक पुराने शहर में स्थित बादामवारी में आलमंड ब्लॉसम फेस्टिवल-2026 का उद्घाटन किया। फेस्टिवल का शीर्षक बादाम वेर ब्लूम्स रखा गया है और यह कश्मीर में वसंत के आगमन की घोषणा करता है। सीएम ने कहा कि यह उत्सव प्रकृति के साथ कश्मीर के शाश्वत जुड़ाव और इसकी जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि बादामवारी हमेशा से श्रीनगर की विरासत का एक प्रिय हिस्सा रहा है। बादाम के फूलों का खिलना न केवल वसंत के आगमन का संकेत है बल्कि यह नवीनीकरण, आशा और सांस्कृतिक जीवंतता की उस भावना को भी दर्शाता है जो कश्मीर की पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे उत्सव ऐतिहासिक स्थलों को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय कारीगरों व कलाकारों के लिए आर्थिक अवसर पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आलमंड ब्लॉसम फेस्टिवल जैसे आयोजन कश्मीर के वसंत ऋतु की भव्यता, सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करते हैं। ये पर्यटकों को आकर्षित करने और हमारी विरासत को संरक्षित करने में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने में भी मदद करते हैं।

मुख्यमंत्री ने बादामवारी में आगंतुकों के साथ सेल्फी खिंचवाई। बादामवारी के विकास और इसे समय पर आगंतुकों के लिए खोलने हेतु बागवानी विभाग की सराहना की। वसंत ऋतु की शुरुआत में ही यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग घूमने आए हैं। सीएम ने प्रदेश के विभिन्न बागों के लिए ऑनलाइन टिकटिंग पोर्टल का भी उद्घाटन किया। 

पूरे प्रदेश के बगीचों के लिए ऑनलाइन गार्डन टिकटिंग सिस्टम किया लांच :
मुख्यमंत्री ने बादामवारी से जम्मू और कश्मीर के सभी बगीचों में प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम लांच किया। यह कदम आगंतुकों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जम्मू-कश्मीर सरकार के फ्लोरीकल्चर विभाग ने जम्मू-कश्मीर बैंक के सहयोग से बगीचों में प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम शुरू किया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म फ्लोरीकल्चर विभाग और जम्मू कश्मीर बैंक की संयुक्त पहल के रूप में विकसित किया गया है।

इस तरह होगी ऑनलाइन टिकटिंग :
जम्मू-कश्मीर के बगीचों में प्रवेश पाने के लिए https://floriculture.jk.gov.in पोर्टल के माध्यम से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिल पाएगी। इससे लंबी कतारों में खड़े होने की असुविधा समाप्त होगी बल्कि नकद लेनदेन और शारीरिक संपर्क पर निर्भरता को कम करेगी और भीड़ के बेहतर प्रबंधन में सहायता करेगी जिससे समग्र आगंतुक अनुभव बेहतर होता है। यह प्लेटफॉर्म डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और ई-बैंकिंग सहित कई डिजिटल भुगतान विकल्पों का समर्थन करता है।

उम्मीद है कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आएंगे
स्प्रिंग फेस्टिवल और अगले हफ्ते ट्यूलिप गार्डन के खुलने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि यह घाटी में गर्मियों के पर्यटन सीजन की शुरुआत का प्रतीक है और उन्होंने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आएंगे और कश्मीर की खूबसूरती का अनुभव करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष के चलते हवाई किराये में हो रही बढ़ोतरी से पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed