{"_id":"6a17433a64d3a8a2b0070863","slug":"srinagar-a-high-speed-suv-plunged-into-dal-lake-killing-a-young-man-on-the-spot-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: डल झील में गिरी तेज रफ्तार एसयूवी, दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत; कार में सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: डल झील में गिरी तेज रफ्तार एसयूवी, दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत; कार में सवार तीन घायल
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सार
ये कार झील के किनारे बनी फोरशोर रोड पर तेज रफ्तार में जा रही थी और बेकाबू होकर झील में जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
file pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार देर रात एक एसयूवी विश्व प्रसिद्ध डल झील में गिर गई। ये कार झील के किनारे बनी फोरशोर रोड पर तेज रफ्तार में जा रही थी और बेकाबू होकर झील में जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एक प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक देर रात एक ईको स्पोर्ट गाड़ी फोरशोर रोड पर स्थित लश्करी मोहल्ला के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी डिवाइडर को पार करते हुए डल झील में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में चार युवक सवार थे। घटना की आवाज सुनकर तुरंत स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने भारी मशक्कत के बाद सभी को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक रैनावारी निवासी जामिन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
कार की टक्कर से खंभा और झील की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त
तीन घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा और झील की सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।