सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: शोपियां में मरकजी ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
शोपियां। जिले में बुधवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले की सबसे बड़ी नमाज मरकजी ईदगाह शोपियां में हुई। यहां हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर विधायक शबीर अहमद कुल्ले भी मरकजी ईदगाह पहुंचे और लोगों के साथ नमाज अदा की।
Trending Videos

उन्होंने जिले के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की कामना की। नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और कुर्बानियों को कबूल करने के लिए अल्लाह से खास दुआएं मांगी गईं। इस मौके पर मीरवाइज शोपियां मौलवी रिजवान अहमद ने खुतबा देते हुए कुर्बानी के असल मकसद पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद को सादगी के साथ मनाएं और जरूरतमंदों का खास ख्याल रखें। वहीं एसएसपी मुश्ताक अहमद चौधरी ने भी जिले के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि ईद के मौके पर अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखें। एसएसपी ने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की इजाजत न दें और नौजवान सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट करने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों से न सिर्फ जान का खतरा है, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और जिले भर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed