सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: बांदीपोरा में ईद-उल-अजहा की धूम, हजारों लोगों ने अदा की नमाज

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
बांदीपोरा। जिले भर में बुधवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही पारंपरिक लिबास में हजारों लोग ईदगाहों और मस्जिदों में जुटे। सबसे बड़ी नमाज ईदगाह बांदीपोरा और अहमशरीफ में हुई जबकि जिले के हर गांव-कस्बे में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, बिजली, पानी और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज के बाद इमामों ने खुतबा देते हुए अमन, भाईचारे और एकता का पैगाम दिया। दुनिया भर में खासकर हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति के लिए विशेष दुआएं की गईं। कई मस्जिदों में उलेमाओं ने कश्मीर में बढ़ते नशे के कारोबार पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इमामों ने समाज से अपील की कि नशा तस्करों और नशेड़ियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed