सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: डेयरी उत्पादन बढ़ाने और आजीविका के अवसरों को बेहतर बनाने पर जोर

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने केंद्र शासित प्रदेश में सहकारिता और डेयरी क्षेत्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने, डेयरी उत्पादन बढ़ाने और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसरों को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने लद्दाख में सहकारी समितियों और डेयरी सहकारी संस्थाओं की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा की। इस दौरान संस्थागत सुदृढ़ीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास, समितियों के लोकतांत्रिक संचालन, ऋण प्रणाली और सहकारिता आधारित टिकाऊ आर्थिक मॉडल पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि लेह और कारगिल जिलों में कई डेयरी सहकारी समितियां दूध संग्रहण और वितरण का कार्य कर रही हैं, जिनमें माथो डेयरी सहकारी समिति एक सफल सामुदायिक पहल के रूप में उभरकर सामने आई है। मुख्य सचिव ने सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और पेशेवर प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सहकारी समितियों का विस्तृत मूल्यांकन करने के निर्देश दिए ताकि उनकी दीर्घकालिक स्थिरता और कार्यकुशलता में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos

आशीष कुंद्रा ने कहा कि डेयरी, पश्मीना और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहकारिता आधारित विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को मिशन मोड में सफल सहकारी मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed