सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Boy Child Died, Dal Lake, Death in Hospital

Srinagar News: डल झील में डूबे मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
Srinagar, Boy Child Died, Dal Lake, Death in Hospital
विज्ञापन
श्रीनगर। डल झील में डूबे बच्चे की वीरवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि डल में बुधवार को डूबने की घटना के बाद गंभीर हालत में 18 महीने के एक बच्चे को बेमिना के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था।
Trending Videos

मृतक की पहचान श्रीनगर के ब्रेन निशात इलाके के रहने वाले एजाज अहमद के बेटे सैफुल अहमद के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि बच्चा आबी कारपोरा के पास गलती से पानी में गिर गया था। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत पानी से निकाला और रैनावारी के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को बेहतर उपचार के लिए बेमिना के चिल्ड्रन हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने पुष्टि की कि टर्शियरी केयर फैसिलिटी में डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका और वीरवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed