{"_id":"6997751828a8b34fc40e5fc1","slug":"srinagar-snow-carival-doodhpathri-tourist-enjoy-srinagar-news-c-10-lko1027-840466-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पर्यटकों ने लिया स्नोशू रेस, स्कीइंग, स्नो क्रिकेट व पैराग्लाइडिंग का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पर्यटकों ने लिया स्नोशू रेस, स्कीइंग, स्नो क्रिकेट व पैराग्लाइडिंग का लुत्फ
विज्ञापन
दूधपथरी में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्नो कार्निवल मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए स्नो कार्निवल का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल दूधपथरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वीरवार को स्नो कार्निवल का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने स्नोशू रेस, स्कीइंग, स्नो क्रिकेट और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लिया। कश्मीरी परंपरा को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उत्सव में रंग-बिरंगी छटा बिखेरी।
कार्निवल में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दूधपथरी और आसपास के मार्गों पर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त नाकाबंदी रही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरी स्थिति की निगरानी करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य मध्य कश्मीर में विंटर टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना था। साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना था।
बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से दूधपथरी को फिर से खोलने के निर्देश जारी होने के बाद क्षेत्र में वाहन जांच और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। बडगाम पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें प्रमुख प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही हैं ताकि जन सुरक्षा सुनिश्चित हो, यातायात सुचारु रहे और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Trending Videos