फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DC Bandipora, Indu Kanwal Chib, Review Meeting

Srinagar News: डीसी बांदीपोरा ने लिया श्री अमरनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
Srinagar, DC Bandipora, Indu Kanwal Chib, Review Meeting
- यात्रियों से सुविधाओं को लेकर लिया फीडबैक, विभागों को समन्वय के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। डीसी इंदु कंवल चिब ने वीरवार देर रात शादिपोरा ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के सुचारु संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। उन्होंने यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीसी ने ट्रांजिट कैंप में स्थापित सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इसमें आवास, सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच शामिल थी। निरीक्षण का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना था।इस दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधे बात कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को लेकर पहली बार फीडबैक भी लिया। डीसी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल बनाए रखने और तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा अवधि के दौरान आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें ताकि सुरक्षित, सुगम और परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा संभव हो सके।मौके पर यात्रियों ने उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की और जिला प्रशासन व अन्य एजेंसियों द्वारा दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। डीसी ने कैंप में तैनात अधिकारियों, फील्ड कर्मियों और अन्य स्टाफ से भी बातचीत की और यात्रा के कुशल प्रबंधन के लिए उनकी निष्ठा की सराहना की। उन्होंने उनसे इसी प्रतिबद्धता के साथ काम जारी रखने और यात्रियों की जरूरतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed