फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Drug free Campaign, 133 FIR Lodged, 177 Accused Arrested, Srinagar Police Taken Action

Srinagar News: श्रीनगर में 133 एफआईआर दर्ज, 177 गिरफ्तार, 99 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Srinagar, Drug free Campaign, 133 FIR Lodged, 177 Accused Arrested, Srinagar Police Taken Action
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्रीनगर जिला पुलिस ने 11 अप्रैल से 19 जुलाई के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसा। इस दौरान कुल 133 एफआईआर दर्ज की गईं। 177 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशा तस्करों की वित्तीय कमर तोड़ते हुए 99.114 करोड़ रुपये मूल्य की 15 चल और 72 अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया।
इसके अलावा, नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े 58 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जिनमें लगभग 3,64,875 की नकदी उपलब्ध थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2,85,220 की नकद राशि भी जब्त की है। इतना ही नहीं, अवैध तरीकों से बनाई गई 5.10 करोड़ रुपये की 04 संपत्तियों को ध्वस्त भी किया गया है।
विज्ञापन

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और दवाएं बरामदअभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इनमें चरस 6.112 किलोग्राम, गांजा 29.041 किलोग्राम भांग व पोस्ता 110.691 किलोग्राम, हेरोइन व ब्राउन शुगर क्रमशः 189.68 ग्राम और 97.83 ग्राम, प्रतिबंधित टैबलेट्स और कैप्सूल 10,617, कोडिन सिरप 23 बोतलें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, पुलिस ने 71.19 कनाल भूमि पर उगाई गई अवैध अफीम और भांग की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। धारा 52-ए के तहत 118 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों और 13,000 से अधिक गोलियों का सुरक्षित निपटान भी किया जा चुका है।
दुकानों पर चेकिंग और कानूनी शिकंजानशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए जिला भर में 2,113 मेडिकल स्टोर की जांच की गई, जिनमें से नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में भी गिरफ्तारी की गई है।
कानूनी कार्रवाई को सख्त बनाते हुए 88 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 10 अपराधियों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, 13 अन्य की सिफारिश की गई है।

तस्करों के 59 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 29 वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द, 110 आधार कार्ड डीएक्टिवेट करने और 6 पासपोर्ट जब्त करने की सिफारिश भेजी गई है। जागरूकता अभियानमादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए श्रीनगर पुलिस ने 393 विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 41,565 से अधिक नागरिकों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed