फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, water Supply Effected, Gandherbal And Srinagar

Srinagar News: गांदरबल और श्रीनगर के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति हो सकती प्रभावित

विज्ञापन
Srinagar, water Supply Effected, Gandherbal And Srinagar
- बारिश के कारण नदियों में गंदलापन बढ़ा, लोगों से पानी का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। जल शक्ति ग्रामीण जल आपूर्ति डिवीजन गांदरबल ने सार्वजनिक सलाह जारी कर चेतावनी दी है कि मुख्य जल स्रोतों में गंदलापन व टर्बिडिटी बढ़ने के कारण पीने के पानी की आपूर्ति में अस्थायी बाधा आ सकती है।

जल शक्ति पीएचई आरडब्ल्यूएस डिवीजन गांदरबल के कार्यकारी इंजीनियर के अनुसार मौजूदा खराब मौसम के कारण नल्लाह सिंध, एसई कैनाल और वांगाथ नल्लाह जैसे स्रोतों में गंदलापन बढ़ गया है। इस वजह से जिला और जल शक्ति डिवीजन के अधिकार क्षेत्र वाले श्रीनगर जिले के ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति में अस्थायी गड़बड़ी हो सकती है। विभाग ने संबंधित सभी क्षेत्रों के लोगों से अनुरोध किया है कि वे पीने के पानी का समझदारी से उपयोग करें और इस्तेमाल के लिए पर्याप्त पानी स्टोर कर लें।
विज्ञापन


आपातकालीन संपर्क नंबर
किसी भी आपात स्थिति के लिए विभाग ने ये नंबर जारी किए हैं:
- एईई, जेएस-पीएचई आरडब्ल्यूएस सब-डिवीजन गांदरबल: 8491052446
- एईई, जेएस-जेएस-पीएचई आरडब्ल्यूएस सब-डिवीजन श्रीनगर: 9697946908
- एईई, जेएस-जेएस-पीएचई आरडब्ल्यूएससब-डिवीजन कंगन: 7006807106
- जेएस-जेएस-पीएचई आरडब्ल्यूएस डिवीजन, कंट्रोल रूम: 0194-2416292
- इंचार्ज टैंकर सेवाएं: 9797073882
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed