पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, EX MLA, Usman Majid, Allegation on state Government

Srinagar News: माजिद का सरकार पर निशाना, बांदीपोरा में शून्य विकास का आरोप

विज्ञापन
Srinagar, EX MLA, Usman Majid, Allegation on state Government
बांदीपोरा में पूर्व मंत्री उस्मान माजिद। संवाद
- पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग, कहा विधायक और मंत्री कर रहे सत्ता का दुरुपयोग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बांदीपोरा। पूर्व विधायक उस्मान माजिद ने रविवार को जम्मू-कश्मीर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और बांदीपोरा में शून्य विकास हुआ है।
जिले के पुटशाय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए माजिद ने दावा किया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जिले में जीरो विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे और जन कल्याण कार्यों में प्रगति न होने से लोग निराश हैं। माजिद ने पंचायत चुनाव तुरंत कराने की मांग करते हुए कहा कि इसमें अब और देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों के न होने के कारण मौजूदा विधायक और मंत्री अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोगों को जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक शासन से वंचित कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि गांव स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बहाल करने के लिए जल्द से जल्द पंचायत चुनाव कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजिद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी लोगों से जुड़े रहने और विकास व जन कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाते रहने की अपील की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed