सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Heavy Snowfall, Mughal Road, BRO Start Snow Remove Work

Srinagar News: भारी बर्फबारी के बाद मुगल रोड को खोलने में जुटा बीआरओ

विज्ञापन
Srinagar, Heavy Snowfall, Mughal Road, BRO Start Snow Remove Work
मुगल रोड पर बर्फ हटाती बीआरओ की मशीन। संवाद
विज्ञापन
- हर साल छह महीने बंद रहती थी सड़क, इस बार जल्द यातायात बहाल होने की जताई जा रही उम्मीद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। कश्मीर घाटी को पीर पंजाल क्षेत्र से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर इस सर्दी में कई बार भारी बर्फबारी हुई है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछले वर्षों के दौरान बर्फ जमा होने से यह सड़क लगभग छह महीने तक बंद रहती थी।
पहले इस सड़क की देखभाल और बर्फ हटाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के पास थी। नियमित प्रयासों के बावजूद यातायात लंबे समय तक ठप रहता था जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होती थी और इस मार्ग पर निर्भर कई परिवारों की आजीविका प्रभावित होती थी। इस वर्ष बीआरओ ने शोपियां से पीर की गली तक मुगल हाईवे खंड की देखभाल और बहाली का कार्य संभाला है। बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार वे लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक यातायात बहाल हो सके जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी पहले होगा। स्थानीय लोगों ने इन प्रयासों का स्वागत उत्साह के साथ किया है। उनका मानना है कि सड़क के जल्दी खुलने से उनके रोजगार और व्यापार पर सकारात्मक असर पड़ेगा। आने वाले महीनों में ईद के मौके पर कई परिवारों को उम्मीद है कि बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी बेटियां और रिश्तेदार घर आ सकेंगे।
बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी, राजोरी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को भी इसका काफी फायदा होगा। मुगल रोड के जल्दी खुलने से उन्हें छोटा और सुविधाजनक यात्रा मार्ग मिलेगा जिससे उनकी यात्रा की कठिनाइयां कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed