{"_id":"697faadde2c1d1ea4a080778","slug":"srinagar-mou-sign-50-schools-will-make-smart-uri-sector-srinagar-news-c-10-lko1027-825679-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उड़ी के सीमावर्ती गांवों में सरकारी स्कूल भी बनेंगे स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उड़ी के सीमावर्ती गांवों में सरकारी स्कूल भी बनेंगे स्मार्ट
विज्ञापन
बांदीपोरा के गुरेज में स्मार्ट क्लास के एमओयू के दौरान उपायुक्त व अन्य। संवाद
विज्ञापन
- 50 स्मार्ट क्लासरूम परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए गए हस्ताक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। नियंत्रण रेखा के पास बने सरकारी स्कूल भी अब स्मार्ट बनेंगे। इसके लिए उड़ी सब-डिवीजन के सीमावर्ती गांवों में सरकारी स्कूलों के लिए 50 स्मार्ट क्लासरूम की सीएसआर अनुमोदित परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
एनएचपीसी की इस पहल के तहत वित्त पोषित इस परियोजना में कुल 1,23,44,400 रुपये का वित्तीय परिव्यय शामिल है। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50 लाख रुपये का प्रारंभिक आवंटन निर्धारित किया गया है। एमओयू पर जिला विकास आयुक्त बारामुला मिंगा शेरपा ने उप-विभागीय मजिस्ट्रेट उड़ी, मुख्य योजना अधिकारी बारामुला व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना का लक्ष्य उड़ी सब-डिवीजन के सीमावर्ती गांवों में स्थित सरकारी स्कूलों में 50 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करना है जिससे इन दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षण सुविधाओं को बढ़ाया जा सके और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। इस पहल से बारामुला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शैक्षिक अंतर को पाटने और समावेशी, प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।
Trending Videos