{"_id":"697faa6f14aad9cb360940f9","slug":"srinagar-usmanabad-shalteng-fire-in-building-srinagar-news-c-10-lko1027-825675-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उस्मानाबाद शाल्टेंग में लगी भीषण आग, तीन मंजिला इमारत जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उस्मानाबाद शाल्टेंग में लगी भीषण आग, तीन मंजिला इमारत जली
विज्ञापन
श्रीनगर के उस्मानाबाद शाल्टेंग में इमारत में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
- दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, कारणों की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बटमालू के उस्मानाबाद शाल्टेंग में तीन मंजिला इमारत में रविवार को सुबह भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के अग्नि नियंत्रण कक्ष बटमालू में आग लगने की एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि उस्मानाबाद शॉलटेन में जीसीआई की छत और एक तीन मंजिला इमारत में आग लगी है। तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन मुजगुंड और फायर स्टेशन जेवीसी व फायर स्टेशन सफाकदल से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
मौके पर पहुंची फायर स्टेशन की टीम ने देखा कि इमारत की दूसरी मंजिल और अटारी में आग लगी हुई है। टीम ने आग को पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए तुरंत इसे बुझाने के लिए अभियान शुरू किया। आग से दूसरी मंजिल और अटारी वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा है जबकि पहली मंजिल पर आग बुझाते समय डाले गए पानी, आग की तपिश व धुएं के कारण प्रभाव पड़ा है।
अग्निशमन अभियान उपनिदेशक अग्नि और आपातकालीन सेवाओं, डॉ. मीर आकिब हुसैन के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ मोबलाइजिंग ऑफिसर अयाज अहमद शाह भी मौजूद थे। मौजूदा समय में स्थिति अब नियंत्रण में है। वहीं विभाग की ओर से आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos