सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Protest in Valley, Normal Life Disturbed

Srinagar News: घाटी में प्रदर्शनों के बीच जन-जीवन प्रभावित, मोबाइल इंटरनेट की स्पीड घटाई

विज्ञापन
Srinagar, Protest in Valley, Normal Life Disturbed
विज्ञापन
- कई जगहों पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद प्रदर्शनों का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को पूरी घाटी में जिंदगी थम सी गई। रविवार को मुत्तहिदा-ए-उलेमा ने सोमवार को एक दिन के बंद का आह्वान किया था। इसे देखते हुए कई पाबंदियां लगा दी गईं। मोबाइल इंटरनेट की स्पीड कम कर दी गई।

बंद के आह्वान के चलते श्रीनगर में दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी न के बराबर रही। केवल कुछ निजी वाहन ही चलते हुए दिखाई दिए। बता दें कि ऐसा बंद कई वर्षों के बाद देखने को मिला। ऐसे बंद तब देखने को मिलते थे जब अलगाववादी नेता भारत विरोधी बंद की कॉल किया करते थे लेकिन हालात में सुधार के बाद उस दौर पर अंकुश लग गया था। अधिकारियों ने बताया कि हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पाबंदियां लगाई गई हैं। घाटी में सभी मोबाइल नेटवर्क पर इंटरनेट स्पीड कम कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। इसका मकसद प्रदर्शनों के चलते मोबाइल इंटरनेट के गलत इस्तेमाल को रोकना है। रविवार को घाटी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शनों और नारेबाजी के वीडियो शेयर किए गए थे। सोमवार को श्रीनगर सहित घाटी के कई हिस्सों में प्रदर्शनों का दौर देखने को मिला। इस दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों को बल का प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कश्मीर के कई इलाकों में प्रदर्शन हुए। इनमें श्रीनगर शहर के बेमिना, गुंड हस्सी भट और जहांगीर चौक इलाके और दक्षिण कश्मीर का पुलवामा और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा सहित अन्य कई इलाके शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन जगहों पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। यहां शिया आबादी ज्यादा है। लोग सड़कों पर उतर आए।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी सड़कों पर मार्च करते हुए अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों पर सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। सुरक्षाबलों को हल्के लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed