सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Chille Khurd Start, Today Possibility, Rain And Snowfall

Srinagar News: चिल्ले खुर्द शुरू<bha>;</bha> सर्दी से थोड़ी राहत, आज बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Chille Khurd Start, Today Possibility, Rain And Snowfall
श्रीनगर में ​खिली धूप के बीच डल झील ​से पहाड़ों पर बर्फ का नजारा। बासित जरगर
विज्ञापन
- घाटी में दिन और रात के तापमान में सुधार, श्रीनगर में न्यूनतम पारा माइनस 0.3 डिग्री रहा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में 20 दिन का चिल्ले खुर्द शुरू होने के साथ कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड से राहत मिली। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार शाम को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1-2 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। 3-6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed