{"_id":"6a2c102e73e7d3ade807523b","slug":"the-maximum-temperature-in-srinagar-was-recorded-at-23-8-degrees-celsius-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर समेत घाटी में बढ़ी ठंड: बारिश के बाद कश्मीर में मौसम सुहाना, एक दिन में आठ डिग्री तक गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर समेत घाटी में बढ़ी ठंड: बारिश के बाद कश्मीर में मौसम सुहाना, एक दिन में आठ डिग्री तक गिरा पारा
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार
कश्मीर घाटी में बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया और तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। श्रीनगर सहित कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रहा और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।
Weather Update
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घाटी में वीरवार शाम को बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। इससे दिन का पारा 8 डिग्री तक गिर गया। शाम को हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 जून को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में खासकर दोपहर या शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 14 से 17 जून तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद या शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ होने वाली बारिश आमतौर पर कुछ घंटों तक ही रहती है और कभी-कभी इसके साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवा चल सकती है।