{"_id":"6a1d3eb1ce68e133d8043699","slug":"vidhi-kumar-birdi-igp-of-kashmir-becomes-ig-in-the-crpf-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: कश्मीर के आईजीपी विदि कुमार बिर्दी बने सीआरपीएफ में आईजी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: कश्मीर के आईजीपी विदि कुमार बिर्दी बने सीआरपीएफ में आईजी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विदि कुमार बिर्दी को कश्मीर जोन के आईजीपी पद से सीआरपीएफ में आईजी के रूप में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया है।
आईजी विदि कुमार बिर्दी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विदि कुमार बिर्दी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में आईजी के पद पर डेपुटेशन पर नियुक्त किया है।
Trending Videos
एक जून 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार 2003 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी बिर्दी को सीआरपीएफ में मौजूदा रिक्त पद के खिलाफ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद की गई है और यह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि बिर्दी को पे मैट्रिक्स के लेवल-14 में तैनात किया जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों से उन्हें तुरंत कार्यमुक्त करने को कहा है ताकि वे नई नियुक्ति का कार्यभार संभाल सकें। वर्तमान में विदि कुमार बिर्दी कश्मीर जोन के आईजीपी के रूप में कार्यरत हैं और अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।