{"_id":"69f7b007ba8992d8110fedc6","slug":"13-roads-chenani-ghordi-udhampur-news-c-10-1-jmu1060-903872-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी-घोरड़ी में 135 करोड़ से बनेंगी 13 सड़कें, 103 किलोमीटर तक बदलेगी ग्रामीण संपर्क मार्गों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी-घोरड़ी में 135 करोड़ से बनेंगी 13 सड़कें, 103 किलोमीटर तक बदलेगी ग्रामीण संपर्क मार्गों की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 103.47 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 135.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्र के दूरदराज और पहाड़ी गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।
परियोजना में मानतलाई से सिरा (सेरी), बरमीन से धारनू, बाड़ी से चुम्परू पद्दर, धूना अपर से गली थैर टंडार, जखैनी-उधमपुर रोड से रामबन, काल्डी बरमीन रोड से गोवाड़ी, मानतलाई से सिरा (लोथड़), काल्डी से बरमीन (लोव्हारन पद्दर), चिनैनी से पट्टनगर (चरका), लड्डन से पखलाई (काली मोहल्ला), घोरडी खास से मनलाल (जसानी), जगानू से सेर चोंपाल नाला (नीली) और मानतलाई से सिरा (करपाल्ट) तक सड़क शामिल है।
सड़कें बनने से क्षेत्र में न केवल परिवहन व्यवस्था सुगम होगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। खासकर दूरस्थ इलाकों के लोगों को अस्पताल, स्कूल और बाजार तक पहुंचने में कम समय लगेगा।
आपात स्थिति में चुनौतियों से कम नहीं था सफर
स्थानीय निवासियों ने फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। रमेश कुमार, सुनीता देवी, मोहम्मद इकबाल, अजय सिंह व अन्य लोगों ने कहा कि गांव तक सड़क संपर्क नहीं होने के कारण आवाजाही को लेकर परेशानी थी। बारिश में हालात और अधिक खराब हो जाते थे। आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाना कठिन होता था। सड़क न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। कई बार स्कूल पहुंचने में घंटों लग जाते थे। इसके अलावा उत्पाद को भी बाजार तक नहीं पहुंचा पाते थे जिससे आर्थिक नुकसान होता था। सड़क बनने से सभी समस्याओं का समाधान होगा। जिंदगी आसान हो जाएगी और बच्चों को स्कूल जाने में राहत मिलेगी। किसान वर्ग फसल को सीधे बाजार तक ले जा सकेंगे।
यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। हमारा लक्ष्य है कि विधानसभा चिनैनी-घोरड़ी के हर गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
-बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक
Trending Videos