{"_id":"69f7b41669fd7d25c00ac028","slug":"pauni-market-lack-of-parking-udhampur-news-c-202-1-udh1009-135521-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पौनी बाजार में पार्किंग की कमी से लगा रहा जाम, बस स्टैंड बनाने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पौनी बाजार में पार्किंग की कमी से लगा रहा जाम, बस स्टैंड बनाने की मांग तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। मुख्य बाजार में वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग या बस स्टैंड नहीं होने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को मजबूरन सड़क किनारे दुकानों के बाहर वाहन खड़े करने पड़ते हैं जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
कटड़ा में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद शिवखोड़ी आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी इसी बाजार से गुजरते हैं। ऐसे में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण लंबा जाम लग जाता है जिससे आम लोगों, दुकानदारों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
रमन शर्मा और पंकज शर्मा ने बताया कि यदि कस्बे में बस स्टैंड या पार्किंग की उचित व्यवस्था होती तो वे वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर सकते थे। वर्तमान में न तो ऑटो स्टैंड है और न ही बस स्टैंड। ऐसे में जहां भी खाली जगह मिलती है वहां वाहन खड़ा करना पड़ रहा है। इससे दुकानदारों को असुविधा के साथ बाजार की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द उपयुक्त स्थान चिह्नित कर बस स्टैंड और पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाए ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।
तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया कि प्रशासन के पास पर्याप्त भूमि है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलते ही उपयुक्त स्थान का चयन कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Trending Videos