{"_id":"69f7b6c3a33f0aa6de03c491","slug":"guru-nabhadas-jayanti-programme-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135524-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गुरु नाभादास के प्रकाशोत्सव पर भव्य सम्मेलन, शिक्षाओं पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गुरु नाभादास के प्रकाशोत्सव पर भव्य सम्मेलन, शिक्षाओं पर डाला प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। माहाशा बिरादरी पॉजिटिव एसोसिएशन के तत्वावधान में गोस्वामी गुरु नाभादास महाराज के प्रकाशोत्सव पर सप्लाई मोड़ स्थित गुरु नाभादास भवन में धार्मिक सम्मेलन करवाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने महाराज के चरणों में हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह भजन-कीर्तन और सत्संग के साथ हुई जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। विभिन्न संस्थाओं और सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधियों ने महाराज के जीवन व शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में भाईचारा, समरसता और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु नाभादास की शिक्षाएं आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं।
मुख्य अतिथि विधायक पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि गुरु नाभादास का जीवन निस्वार्थ सेवा और मानवता का प्रतीक है जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री एवं विधायक रामगढ़ डॉ. देविंदर कुमार मन्याल, रामनगर के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज, विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण तथा उधमपुर पूर्व के विधायक आरएस पठानिया शामिल रहे।
Trending Videos