सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ransu, pauni, shivkhodi, new rates, hourse, sedan

शिवखोड़ी यात्रा : पालकी, घोड़ा व पिट्ठू की नई दरें लागू, 200 से लेकर 600 रुपये तक बढ़ोतरी

विज्ञापन
ransu, pauni, shivkhodi, new rates, hourse, sedan
विज्ञापन
पौनी। आधार शिविर रनसु से शिवखोड़ी गुफा तक यात्रा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू, पालकी और गाइडों के शुल्क में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में रविवार को विधायक कुलदीप राज दुबे ने रनसु पहुंचकर सेवा प्रदाताओं को नई दरों की जानकारी दी है।
Trending Videos


नई दरों के अनुसार पालकी का किराया 1400 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है। घोड़ा चालकों को पहले एक चक्कर के 500 रुपये मिलते थे जो 700 रुपये कर दिए गए हैं। पिट्ठू का शुल्क 300 से 500 रुपये हो गया है। नई दरें मंगलवार से लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये में बढ़ोतरी करीब 10 साल बाद की गई है। सेवा प्रदाताओं की मांग थी कि महंगाई बढ़ने के बावजूद कम दरों में वे श्रद्धालुओं को सेवाएं दे रहे हैं। मुख्य बाजार में घोड़ा चालकों ने विधायक का स्वागत किया और उन्हें घोड़े पर बिठा कर नारे लगाए। विधायक ने बताया कि लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रयास किए गए।

घोड़ा, पिट्ठू और पालकी यूनियन के चेयरमैन सुनील शर्मा, व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुरिष्टा शर्मा और उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने नई दरों का स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
कल से नई दरें होंगी लागू

शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के आदेश के अनुसार दरें पांच मई से प्रभावी होंगी। पौनी से ऊपर जाने वाले वयस्क यात्री का किराया 400 रुपये तथा नीचे आने के लिए 300 रुपये निर्धारित किया है। दोनों तरफ के लिए 700 रुपये हैं। वयस्क के साथ 3 से 6 वर्ष के बच्चे के लिए यह दर 450 रुपये (ऊपर), 350 रुपये (नीचे) और 800 रुपये (दोनों तरफ) रखी गई है। पालकी के लिए 1100 रुपये (ऊपर), 900 रुपये (नीचे) व 2000 रुपये (दोनों तरफ) किराया तय किया गया है। पिट्ठू के लिए 300 रुपये (ऊपर), 200 रुपये (नीचे) और 500 रुपये (दोनों तरफ) निर्धारित किए गए हैं। गाइड सेवा के लिए एकतरफा शुल्क नहीं है जबकि दोनों तरफ के लिए 220 रुपये तय किए गए हैं। श्राइन बोर्ड के अनुसार इन दरों में निर्धारित कमीशन शामिल है जिसके बाद शेष राशि सेवा प्रदाताओं को दी जाएगी। सभी सेवा प्रदाताओं को वैध पर्ची (स्लिप) लेना अनिवार्य होगा। बिना पर्ची कार्य करने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed