{"_id":"69f7b6f91ac363ed9d0bfb5b","slug":"katra-maa-vaishno-devi-devottee-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103465-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धूप खिलने के साथ ठंडी हवाओं के बीच यात्रा जारी, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धूप खिलने के साथ ठंडी हवाओं के बीच यात्रा जारी, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में बदल रहे मौसम के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी है। श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ लगातार भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। शनिवार रात्रि तूफान के साथ गरज-चमक के बीच रिमझिम बारिश हुई। तेज हवाएं चलने से यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम में सुधार हुआ और रविवार को मौसम सुहावना बना रहा। धूप खिलने के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिली। शाम सात बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे जबकि देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे के साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं प्रमुख रूप से संचालित हो रही हैं। मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन के बाद श्रद्धालु बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाकर यात्रा पूर्ण कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग तथा सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान तैनात हैं और पूरी यात्रा पर निगरानी रखी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन में मौसम फिर से बदल सकता है। तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
Trending Videos