{"_id":"69bc5fe9dcfd27895b07bc87","slug":"avoid-travelling-highway-night-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-133817-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रात में सफर से करें परहेज, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रात में सफर से करें परहेज, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
मरोग और किश्तवाड़ में भूस्खलन, धीमी हुई यातायात की रफ्तार
उधमपुर। पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर आवाजाही को कठिन कर दिया है। भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए यातायात विभाग ने यात्रियों और मालवाहक चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजमार्ग के कुछ हिस्सों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे यात्रा जोखिम भरी हो सकती है।
बीते 24 घंटों (बुधवार शाम चार से वीरवार शाम चार बजे तक) तक मरोग और किश्तवाड़ के इलाकों में भूस्खलन के चलते सड़क का एक हिस्सा संकरा हो गया। सिंगल लेन यातायात होने के कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और यातायात की गति बेहद धीमी बनी हुई है। इसी बीच दो भारी मालवाहक वाहनों के अचानक खराब हो जाने से जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गई।
हल्के वाहनों और यात्रियों के लिए विशेष निर्देश
- सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को केवल दिन के समय सफर करने की सलाह दी गई है। रात के अंधेरे में पत्थर गिरने या भूस्खलन का पता लगाना कठिन होता है।
- रामबन और बनिहाल के बीच सड़क चौड़ीकरण और अन्य निर्माण कार्य जारी है जिस कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
- दोनों ओर से (जम्मू से श्रीनगर) छोटे और बड़े वाहनों को तभी अनुमति दी जाएगी जब मौसम साफ होगा और सड़क की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित होगी।
यात्रा शुरू करने से पहले जरूर लें जानकारी
ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट जम्मू, श्रीनगर और रामबन लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं। सड़क की स्थिति की हर पल समीक्षा की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले कंट्रोल रूम से जानकारी जरूर लें।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103
श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103
रामबन: 9419993745, 1800-180-7043
उधमपुर: 8491928625
पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100
पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331
Trending Videos