{"_id":"69f7af4f18956e4955034dbf","slug":"bhaderwah-cycling-fitness-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135526-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू से भद्रवाह तक 190 किमी तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू से भद्रवाह तक 190 किमी तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। पर्यटन और फिटनेस को बढ़ावा देने की भद्रवाह विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बैसाखी पिनेकल चैलेंज - पेडल टू द पीक साइकिलिंग करवाई। यह जम्मू से भद्रवाह की सुरम्य घाटी तक 190 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा थी।
कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से 35 बाइसाइकिलिस्ट ने जोश दिखाया। उन्होंने एकता और साहसिक पर्यटन के प्रति उत्साह प्रदर्शित किया। साइकिल चालकों को जम्मू के एमए स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और उन्होंने यात्रा भद्रवाह में स्थित सुरम्य पर्यटक स्वागत केंद्र (टीआरसी) में पूरी की।
प्रतिभागियों का एडीसी सुनील कुमार भुत्याल, बीडीए के सीईओ संजीव शर्मा, तहसीलदार कमलप्रीत सिंह, बीडीए के एओ मनमीत गंजू और डॉ. इफ्तिखार ने स्वागत किया। इस चुनौती का मुख्य उद्देश्य भद्रवाह को उभरते हुए पर्यटन स्थल के रूप में उभारना रहा, साथ ही नशामुक्त भारत और फिट इंडिया जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के बारे में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के महत्व पर जोर दिया।
अधिकारियों ने प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं बल्कि युवाओं को सकारात्मक और स्वस्थ गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।
Trending Videos