{"_id":"6a6505fc72bd4104d10be656","slug":"bjp-members-staged-a-protest-against-the-use-of-undignified-language-directed-at-the-prime-minister-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-138553-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल की गई अमर्यादित व अभद्र भाषा के विरोध में जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप्स के बाद भद्रवाह के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
भाजपा राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य अधिवक्ता मंजीत राजदान के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च की शुरुआत लक्ष्मी नारायण चौक से हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी के झंडे थामे प्रदर्शनकारी गणपत बाजार, जय रोड, खाखल और वासक-डेरा से गुजरते हुए ऐतिहासिक सेरी बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने सभा के रूप में अपना विरोध व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे नीट पेपर लीक मामले पर युवाओं की जायज मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन कुछ राष्ट्रविरोधी और स्वार्थी तत्वों द्वारा छात्र आंदोलन की आड़ में प्रधानमंत्री के लिए अभद्र शब्दावली का प्रयोग करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह मनहास और अधिवक्ता मंजीत राजदान ने कहा कि छात्र आंदोलन को भटकाकर देश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत में नेपाल या बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने के राष्ट्रविरोधी मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।